सीजफायर टूटा! पनामा के तेल टैंकर पर हमले के बाद भड़का अमेरिका, कई ईरानी सैन्य ठिकाने किए तबाह

अमेरिका ने पनामा-ध्वज वाले तेल टैंकर पर कथित ईरानी ड्रोन हमले के बाद ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इस दौरान अमेरिकी सेना ने ड्रोन स्टोरेज, एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को निशाना बनाया। बहरीन ने भी ईरानी ड्रोन हमले का आरोप लगाया। इस हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

पश्चिम एशिया (West Asia) में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। युद्धविराम (सीजफायर) लागू होने के बाद भी दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई देखने को मिल रही है। अमेरिका ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए फिर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ये कार्रवाई ईरान की ओर से एक पनामा-ध्वज वाले तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक किए जाने के जवाब में की गई। इस घटना के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। बहरीन में धमाकों की खबरें सामने आई हैं, वहीं कुवैत ने भी अपने ऊपर मिसाइल और ड्रोन हमलों की पुष्टि की है।

Strait of Hormuz

सांकेतिक फोटो

पनामा के तेल टैंकर पर ड्रोन हमला

CENTCOM ने बताया कि ईरान को पहले हुए अमेरिकी हमलों के बाद सीजफायर का पालन करने का मौका दिया गया था। लेकिन शनिवार सुबह लगभग 4:30 बजे ईरान की ओर से एक आत्मघाती ड्रोन ने 'एम/टी किकू' (M/T Kiku) नामक पनामा-ध्वज वाले तेल टैंकर को निशाना बनाया। इस जहाज में करीब 29 लाख बैरल कच्चा तेल लदा हुआ था, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पास से गुजर रहा था।

End of Feed