जिस सिख परिवार का अमेरिका में हुआ था अपहरण, अब मिली सभी की लाश; 8 साल की बच्ची की भी हत्या!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 08:11 PM IST

पीड़ित सिख परिवार मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड का रहने वाला है। सिख परिवार के चार सदस्यों का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन परिवार का उस समय कुछ पता नहीं चला था। जिसके बाद अब लाश मिलने की खबर आई है।

अमेरिका में जिस सिख परिवार का अपहरण हो गया था, अब उनकी लाश मिली है। इसमें एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है। सोमवार को इस परिवार का अपहरण किया गया था। इनकी गाड़ी बीच रास्ते पर जली मिली थी।

परिवार की पहचान 8 महीने की आरोही ढेरी, उसकी 27 वर्षीय मां जसलीन कौर, उसके 36 वर्षीय पिता जसदीप सिंह और उसके 39 वर्षीय चाचा अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

End of Feed