अमेरिकी अदालत में चीनी कंपनी Huawei को झटका, 10 आरोपों में ठहराया गया दोषी, लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना

अमेरिका की जूरी ने चीनी टेलीकॉम दिग्गज Huawei को ट्रेड सीक्रेट्स की चोरी और बैंकों के साथ धोखाधड़ी के 10 मामलों में दोषी ठहराया है। हालांकि अदालत ने कंपनी को सबसे गंभीर रैकेटियरिंग साजिश के आरोप से बरी कर दिया है।

अमेरिका की एक संघीय जूरी ने चीनी दूरसंचार कंपनी Huawei टेक्नोलॉजीज को ट्रेड सीक्रेट्स चुराने और बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने की साजिश रचने के मामले में दोषी ठहराया है। ब्रुकलिन स्थित फेडरल कोर्ट में चले इस बहुचर्चित मुकदमे में कंपनी को कुल 12 में से 10 मामलों में दोषी पाया गया है। हालांकि, जूरी ने हुआवेई को सबसे गंभीर आरोप, रैकेटियरिंग साजिश से बरी कर दिया। कंपनी के वकीलों ने इसे अमेरिकी सरकार के उस दावे की "कड़ी अस्वीकृति" करार दिया है जिसमें Huawei को ऊपर से नीचे तक भ्रष्ट और चोरी-धोखाधड़ी में संलिप्त बताया गया था।

US Court Verdict on Huawei

Huawei टेक्नोलॉजीज के वकील ब्रायन हेबरलिग पत्रकारों से बातचीत करते हुए

अरबों डॉलर का लग सकता है जुर्माना

इस केस में किसी भी व्यक्तिगत अधिकारी या इंसान को प्रतिवादी नहीं बनाया गया था, केवल कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जा रही थी। अगले साल सितंबर महीने में जब सजा का ऐलान होगा, तो हुआवेई पर अरबों डॉलर का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। ब्रुकलिन के अमेरिकी अटॉर्नी जोसेफ नोसेला जूनियर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने, अमेरिकी वाणिज्य की पवित्रता का उल्लंघन करने और अमेरिकी कानूनों के प्रवर्तन में बाधा डालने जैसे गंभीर अपराधों में हुआवेई लिप्त पाई गई है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा, "कोई भी व्यक्ति या कंपनी कानून से ऊपर नहीं है।"

End of Feed