जंग में फिर कूदेगा इजराइल! ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर US के साथ मिलकर करेगा हवाई हमला, प्लान तैयार

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित अभियान का उद्देश्य युद्धविराम वार्ताओं के बीच तेहरान पर दबाव और बढ़ाना है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इजराइल भी इस अभियान में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो कई हफ्तों बाद यह ईरान पर हमलों में उसकी पहली प्रत्यक्ष सैन्य भागीदारी होगी।

US Iran War: सीजफायर की अपनी शर्तों पर ईरान को झुकाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल के साथ मिलकर उसके ऊर्जा ठिकानों पर हवाई हमले कर सकते हैं। ये हमले अगले कुछ दिनों में हो सकते हैं। एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक हमले का प्लान तैयार है। रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि हमले को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप अभी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचे हैं लेकिन ईरान के की बुनियादी संरचना एवं ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाने वाली रणनीति पर ट्रंप प्रशासन में आंतरिक चर्चा जारी है।

Donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ इजराइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू।

तेहरान पर दबाव और बढ़ाना चाहता है अमेरिका

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित अभियान का उद्देश्य युद्धविराम वार्ताओं के बीच तेहरान पर दबाव और बढ़ाना है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इजराइल भी इस अभियान में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो कई हफ्तों बाद यह ईरान पर हमलों में उसकी पहली प्रत्यक्ष सैन्य भागीदारी होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस संयुक्त कार्रवाई के जवाब में ईरान फिर से इजराइल पर मिसाइल हमले शुरू कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों का आकलन है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में तैनात अमेरिकी बलों पर हुए हमलों के बाद ईरान का रुख 'काफी आक्रामक' हो गया है।

End of Feed