'खत्म हो गया युद्ध, अगले हफ्ते ईरान से करेंगे बातचीत', ट्रंप बोले- वार्ता फिर शुरू करने में खास दिलचस्पी नहीं

US Iran Tension: ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी करने वाला अमेरिका अब अगले सप्ताह तेहरान के साथ बातचीत करने वाला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी युद्ध समाप्त होने पर अगले सप्ताह बातचीत करेंगे। ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान के साथ बातचीत फिर से शुरू करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है।

US Iran Tension: ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी करने वाला अमेरिका अब अगले सप्ताह तेहरान के साथ बातचीत करने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी अगले सप्ताह बातचीत करेंगे, जिससे इजराइल और तेहरान के बीच हालिया संघर्ष के कारण बाधित हुई वार्ता बहाल होगी।

Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

नीदरलैंड में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान प्रेस वार्ता में ट्रंप ने कहा कि मैं आपको बता दूं कि हम अगले सप्ताह ईरान के साथ बातचीत करने जा रहे हैं। हम किसी समझौते पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान के साथ बातचीत फिर से शुरू करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है।उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिकी हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मैं इसे देखता हूं, वे लड़े, युद्ध समाप्त हो गया है।

End of Feed