अमेरिका ने ईरान के 10 इनएक्टिव माइन-लेइंग जहाजों को किया तबाह, ट्रंप बोले- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूद बिछाने की कोशिश की तो...

US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की 10 इनएक्टिव माइन-लेइंग नौकाओं और जहाजों को नष्ट कर दिया है। ट्रंप के मुताबिक यह कार्रवाई ईरान को पहले दी गई चेतावनी के बाद की गई, जिसमें कहा गया था कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंगें न बिछाए।

US-Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य संघर्ष हर बीते वक्त के साथ और गहराता जा रहा है। बुधवार तड़के (भारतीय समयानुसार) ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 इनएक्टिव माइन-लेइंग नौकाओं और जहाजों को निशाना बनाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उस चेतावनी के बाद की गई, जिसमें ईरान को होर्मुज स्ट्रेट में माइन न बिछाने के लिए कहा गया था।

us iran war (3)

अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 इनएक्टिव माइन-लेइंग नौकाओं और जहाजों को तबाह किया: ट्रंप।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी

वहीं, ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसने वैश्विक तेल आपूर्ति के अहम मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में माइन (बारूदी सुरंगें) बिछाने की कोशिश की, तो अमेरिका कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने कहा कि यह समुद्री रास्ता दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे किसी भी हालत में बंद नहीं होने दिया जाएगा।

End of Feed