US-Iran War: ‘AI वीडियो से झूठा प्रचार कर रहा ईरान’, ट्रंप का दावा; अमेरिकी सेना को नुकसान की खबरें बताईं फर्जी

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर एआई से बने फर्जी वीडियो के जरिए झूठा प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान नकली वीडियो बनाकर यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि उसने अमेरिकी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मीडिया के कुछ संस्थानों पर भी इन दावों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसी बीच सोशल मीडिया पर बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहें भी फैल गई थीं, लेकिन एक नए वीडियो में वह कॉफी लेते हुए नजर आए और मजाक में कहा कि वह “सिर्फ कॉफी के लिए मर रहे हैं।”

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए नकली वीडियो के जरिए यह झूठा प्रचार कर रहा है कि उसकी सेना अमेरिकी सैनिकों को भारी नुकसान पहुंचा रही है।

trump iran

ट्रंप ने ईरान पर लगाया फर्जी खबरें फैलाने का आरोप।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ईरान लंबे समय से मीडिया को प्रभावित करने और झूठे प्रचार फैलाने में माहिर रहा है। उनके मुताबिक, सैन्य रूप से ईरान कमजोर है, लेकिन वह “फेक न्यूज मीडिया” को झूठी जानकारी देकर दुनिया में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

End of Feed