'आप सैन्य नाकाबंदी वाले क्षेत्र में दाखिल हो रहे', होर्मुज में किस तरह US Navy ने जहाज पर तानी मशीनगन? VIDEO देख दुनिया रह गई दंग!

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने समुद्र में टकराव का रूप ले लिया है। यूएस नेवी के हेलिकॉप्टर ने ओमान की खाड़ी में ईरानी मालवाहक जहाज ‘एमवी टूस्का’ को रोकने के लिए मशीनगन तानते हुए चेतावनी दी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार जहाज ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे रोकने की कार्रवाई की गई। इस घटना के बाद ईरान ने जवाबी तौर पर अमेरिकी जहाजों पर ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे क्षेत्र में जारी नाजुक सीजफायर पर खतरा मंडरा रहा है और मिडिल ईस्ट में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

US Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव अब समुद्र में आमने-सामने की जंग में तब्दील होता दिख रहा है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें अमेरिकी नौसेना (US Navy) का एक हेलिकॉप्टर ओमान की खाड़ी में ईरानी मालवाहक जहाज 'एमवी टूस्का' (MV Touska) के बेहद करीब उड़ते हुए उस पर मशीनगन ताने नजर आ रहा है। इस दौरान अमेरिकी सैनिकों ने रेडियो के जरिए जहाज को रुकने की अंतिम चेतावनी भी दी।

US Iran War

होर्मुज में अमेरिकी नाविक जहाज के क्रू द्वारा दिए जा रहे चेतावनी का वीडियो वायरल। CENTCOM

क्या है पूरा मामला?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब 'टूस्का' नाम के इस जहाज ने अमेरिका द्वारा लगाई गई समुद्री नाकेबंदी (Naval Blockade) को तोड़ने की कोशिश की।

End of Feed