'अमेरिका पर हमले जारी रहेंगे, बंद रखेंगे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज;' अपने पहले बयान में मोजतबा खामेनेई की अमेरिका को खुली धमकी

US-Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने पहली बार दुनिया के सामने अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्ट्रेट ऑर्फ होर्मुज बंद रहेगा। वहीं, उन्होंने कहा कि खाड़ी अरब पड़ोसी देशों पर ईरान के हमले जारी रहेंगे। बता दें कि उनकी नियुक्ति के बाद यह उनका पहला बयान था, जिसे गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
ईरान ने सिर्फ अमेरिकी एयर बेस को ही निशाना बनाया है: अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई

हम शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे: ईरान के सुप्रीम लीडर

हम किसी भी हालत में जितना भी नुकसान हुआ है उसकी पूरी भरपाई लेंगे: मोजतबा खामेनेई

US-Iran War: अमेरिका- ईरान युद्ध के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने पहली बार दुनिया के सामने उनके संदेश दिया। उनके संदेश को गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्ट्रेट ऑर्फ होर्मुज बंद रहेगा।

US Iran War

ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने दुनिया के सामने पहली बार अपना संदेश दिया।

वहीं, उन्होंने कहा कि खाड़ी अरब पड़ोसी देशों पर ईरान के हमले जारी रहेंगे। ईरान के नए सर्वोच्च नेता ने खाड़ी देशों से अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यूएस बेस पर हमला किया जाएगा। बच्चे की हत्या का बदला लेंगे। इलाके के सभी यूएस बेस बंद कर दिया जाएगा।

End of Feed