ईरान जंग से रूस हो रहा मालामाल! जानें युद्ध के बीच पुतिन के 'चक्रव्यहू' में कैसे फंसे जेलेंस्की

US Iran War: अमेरिका-ईरान जंग ने दुनिया को बुरी तरह उलझा रखा है। हालांकि, दो देशों के बीच एक और युद्ध पिछले चार सालों से जारी है, जिसकी चर्चा फिलहाल कम हो रही है। एक तरफ जहां दुनिया, पश्चिम एशिया में फैली अशांति में उलझी है। वहीं, दूसरी ओर रूस लगातार यूक्रेन पर बमबारी करता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से रूस-यूक्रेन जंग काफी भयवाह मोड़ पर जा पहुंची है। वहीं, आइए जानते हैं कि आखिर ईरान युद्ध ने किस तरह रूस को फायदा पहुंचाया है।

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध से दुनिया बुरी तरह प्रभावित है। इस युद्ध ने सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान ले ली है। हालांकि, एक जंग तो पिछले चार साल से निरंतर जारी है। यहां बात हो रही है रूस-यूक्रेन जंग की।

us iran war

ईरान युद्ध के बीच रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज किए। AI GENERATED

24 फरवरी 2022 से शुरू हुई इस जंग का अंत नहीं हुआ है। यह संघर्ष द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़े सैन्य संघर्षों में से एक बन गया है। हाल के दिनों में यह युद्ध और भीषण रूप ले चुका है। इस युद्ध में पारंपरिक हथियारों की जगह ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया है।

End of Feed