ईरान के हमलों के खिलाफ एकजुट हुआ यूरोप, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षित रास्ता बनाने के लिए इन 6 देशों ने मिलाया हाथ

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है, क्योंकि ईरान ने कई देशों के लिए इस मार्ग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संकट के बीच यूके, फ्रांस, जर्मनी सहित जापान ने संयुक्त बयान जारी कर इस अहम समुद्री मार्ग से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सहयोग का ऐलान किया है। इन देशों ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित करने वाली गतिविधियां तुरंत रोकने की चेतावनी दी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अवरुद्ध न करने की अपील की।

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच दुनिया के सबसे अहम जलमार्गों में से एक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर जहाजों की आवाजाही बंद है। ईरान ने इस मार्ग पर कई देशों के लिए प्रतिबंध लगाई है। इसी बीच जहाजों की आवाजाही को लेकर जापान और यूरोप ने एक बड़ा कदम उठाया है। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और जापान ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि वे इस अहम समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।

us iran war (7)

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षित रास्ता बनाने के लिए यूरोपीय देशों ने मिलाया हाथ।

यूरोपीय देशों ने ईरान के हमलों की निंदा की

एक संयुक्त बयान में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और जापान ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की और उसे तुरंत ऐसे कदम रोकने को कहा, जो अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित कर रहे हैं।

End of Feed