अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर, युद्ध खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम; जानें डील में क्या-क्या हुआ तय?

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के वर्साय पैलेस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस समझौते के तहत ईरान अपने यूरेनियम भंडार को कम करेगा और अमेरिका कुछ प्रतिबंधों में राहत देगा। साथ ही, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दो महीने के लिए टोल-फ्री रहेगा।

फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस (Palace of Versailles) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ऐलान किया कि उन्होने ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने संबंधी एक समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

न्यूज वेबसाइट AP के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी बुधवार को इस समझौते पर साइन किए हैं, हालांकि ईरान की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि ट्रंप ने वर्साय में अपने दौरे के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किए। पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "यह समझौता साइन हो चुका है। मैंने इस पर वर्साय में हस्ताक्षर किए हैं। "

End of Feed