अरब सागर में जंग की आहट! USS अब्राहम लिंकन युद्धपोत की ओर बढ़ रहे ईरानी ड्रोन को अमेरिका ने मार गिराया, तनाव चरम पर

अरब सागर में यूएसएस की ओर बढ़ रहे एक ईरानी ड्रोन को अमेरिकी नौसेना के फाइटर जेट ने मार गिराया। इस घटना से कुछ घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी बलों द्वारा एक अमेरिकी व्यापारिक जहाज को परेशान किए जाने की भी खबर है।

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के जंग में बदलने के आसार दिखाई देने लगे हैं। अमेरिका ने बताया है कि उसकी नौसेना के फाइटर जेट ने एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया है। ये ड्रोन अरब सागर में तैनात विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर बढ़ रहा था।

यूएसएस अब्राहम लिंकन

एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन (USS Abraham Lincoln)

यूएस सेंट्रल कमांड ने जारी किया बयान

यूएस सेंट्रल कमांड ने इस बाबत ईमेल के जरिए एक बयान जारी किया। इसमें उसने बताया कि ईरानी ड्रोन आक्रामक तरीके से विमानवाहक पोत की ओर बढ़ रहा था। उसका इरादा साफ नहीं था। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी नौसेना ने हालात को शांत करने के लिए कई अहम कदम उठाए और चेतावनी जारी की। बावजूद इसके ड्रोन ने युद्धपोत की ओर बढना जारी रखा। जिसके बाद उसे मार गिराया गया।

End of Feed