US Iran War: ट्रंप खुद पाकिस्तान जाकर करेंगे शांति समझौता? कल खत्म होगी सीजफायर की मियाद

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस्लामाबाद एक बार फिर कूटनीतिक केंद्र बनता दिख रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प ने शांति वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने का ऐलान किया है और संकेत दिया है कि समझौता होने पर वे खुद भी इसमें शामिल हो सकते हैं। हालांकि, ईरान की ओर से वार्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पहले बातचीत से इनकार के बाद, रिपोर्ट्स में मोजतबा खामेनेई द्वारा वार्ता में भाग लेने की मंजूरी देने की बात सामने आई है। इस बीच 14 दिन का युद्धविराम खत्म होने वाला है, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद एक बार फिर कूटनीति का अखाड़ा बनने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह अपने प्रतिनिधियों को शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद भेज रहे हैं। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि यदि कोई समझौता फाइनल होता है, तो वह खुद भी वहां जा सकते हैं या वर्चुअली तौर पर बैठक का हिस्सा बन सकते हैं।

US Iran Talk

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता हो सकती है। AI IMAGE

हालांकि, दूसरे दौर की बातचीत को लेकर ईरान ने अब तक कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल वार्ता में भाग लेगा या नहीं। सोमवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया। हालांकि, कुछ घंटों बाद, एक्सियोस ने बताया कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को इस्लामाबाद वार्ता में भाग लेने के लिए हरी झंडी दे दी है।

End of Feed