US-Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच आज ओमान में शांति वार्ता, किन शर्तों पर होगी बातचीत?

US-Iran Talks in Oman: अमेरिका और ईरान के बीच ओमान में आज बातचीत होने वाली है। दोनों देशों के बीच बढ़ते टकराव को कम करने पर दोनों देशों का जोर रहेगा। हालांकि, बातचीत का माहौल दबाव और धमकियों से मुक्त होने की शर्त पर रखी गई है। दोनों देशों के बीच एजेंडे को लेकर गहरे मतभेद बने हुए हैं।

US-Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच आज (शुक्रवार) ओमान में बातचीत होगी। दोनों देशों की बातचीत पर मिडिल ईस्ट से लेकर पूरी दुनिया की नजर है। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन और इसके चलते अमेरिका की तरह से लगतार हमले की धमकी के बीच अब दोनों देश शांति वार्ता के लिए तैयार हो चुके हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने साफ किया है कि अगर बातचीत का माहौल दबाव और धमकियों से मुक्त रहा, तभी वह अमेरिका के साथ बातचीत करने को तैयार है।

us iran talks

अमेरिका और ईरान के बीच आज ओमान में शांति वार्ता।(फोटो सोर्स: AP)

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने विदेश मंत्री अब्बास अराकची को निर्देश दिए हैं कि वह अनुकूल परिस्थितियों में कूटनीतिक संवाद की संभावनाएं तलाशें। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया है कि किसी भी तरह की वार्ता सम्मान, विवेक और निष्पक्षता के सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए।

End of Feed