खुल जाएगा होर्मुज? अमेरिका-ईरान समझौते का अंतिम ड्राफ्ट तैयार, जल्द हो सकती है घोषणा; 7 दिनों में बातचीत संभव

US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच एक ड्राफ्ट समझौते पर सहमति की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। ड्राफ्ट समझौते में तत्काल व्यापक युद्धविराम की बात शामिल है।

US Iran Ceasefire: पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच एक अहम कूटनीतिक प्रगति की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच एक ड्राफ्ट समझौते पर सहमति बन गई है और अगले कुछ घंटों में इसका ऐलान हो सकता है।

US Iran Talks

अमेरिका-ईरान समझौते का अंतिम ड्राफ्ट तैयार (फोटो साभार: AI)

यह संभावित समझौता ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम एशिया में युद्ध और सैन्य टकराव की आशंकाएं लगातार बढ़ती जा रही थीं। अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी हैं। ऐसे में अगर दोनों देशों के बीच समझौते का आधिकारिक ऐलान हो गया और होर्मुज पर बिना किसी रोक-टोक की आवाजाही सुनिश्चित होती है तो दुनियाभर के देशों के लिए यह राहत भरी बात होगी। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया भर के देशों को 20 फीसदी तेल का आपूर्ति होती है।

End of Feed