'कोई चालाकी नहीं हो रही, जरूरत पड़ी तो सीधे ईरानी नेताओं से मिलूंगा'; कभी हमला तो कभी वार्ता आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?

US Iran Peace Talks: इस्लामाबाद में ईरान अमेरिका के बीच होने वाली वार्ता के दूसरे चरण पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वार्ता में प्रगति होती है और जरूरत पड़ती है तो वे खुद भी ईरानी नेताओं से सीधे मिल सकते हैं।

US Iran Peace Talks: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि वह पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता में हिस्सा नहीं लेंगे। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है और अगर प्रगति होती है तो वह ईरानी नेतृत्व से सीधे मिलने में भी हिचकिचाएंगे नहीं।

​डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप

'कोई 'चालाकी' नहीं हो रही है'

एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि हमें बातचीत करनी है। उन्होंने वार्ता के फेल होने की आशंकाओं को भी खारिज किया। उन्होंने भरोसा जताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई 'चालाकी'नहीं हो रही है और बातचीत आगे बढ़ सकती है। ट्रंप ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस,विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और सलाहकार जेरेड कुशनर वार्ता की तैयारी के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद रवाना हो चुके हैं। वे जल्द ही वहां पहुंचकर बातचीत की रूपरेखा तय करेगें।

End of Feed