'यूरेनियम संवर्धन को कम करेगा ईरान', US-Iran शांति वार्ता के बीच पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार का बड़ा दावा

US Iran Peace Deal: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता के बीच अमेरिका और ईरान के बीच अहम वार्ता शुरू हुई है। बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई शीर्ष नेता शामिल हुए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और ईरान के उच्च संवर्धित यूरेनियम भंडार को कम करने पर एक प्रारंभिक सहमति बनी है।

US Iran Peace Deal: स्विट्जरलैंड में कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता के बीच अमेरिका और ईरान में बातचीत (ज्यूरिख वार्ता) शुरू हो गई है। इसकी घोषणा कतर के विदेश मंत्रालय ने की है।अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरानी नेताओं के साथ बातचीत शुरू करने के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे। आज होने वाली इन चर्चाओं में तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने और युद्ध खत्म करने के लिए बनी कमजोर अंतरिम डील को आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।

ishaq dar

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार का दावा- यूरेनियम भंडार के संवर्धन को कम करेगा ईरान। AP

इस बैठक में अमेरिका के वाइस प्रेसीडेंट जेडी वेंस , ईरान संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और पाक पीएम शहबाज शरीफ समेत कई शीर्ष नेता शामिल हुए हैं। वहीं, बैठक के इतर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ताओं में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

End of Feed