नेतन्याहू को युद्ध खत्म करने के लिए समझा रहे ट्रंप, कहा- डील में यूरेनियम को हटाने की शर्त, लेकिन ईरान, इजरायल दोनों नहीं समझ रहे

Ayatollah Mojtaba Khamenei Iran Deal: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट (X) जारी कर इस डील को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नेतन्याहू के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें निजी तौर पर आश्वासन दिया है।

US Iran Peace Deal Trump: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच पिछले तीन महीनों से जारी भीषण सैन्य संघर्ष (जो 28 फरवरी को शुरू हुआ था) को थामने के लिए वैश्विक स्तर पर एक बहुत बड़ी कूटनीतिक हलचल शुरू हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए सनसनीखेज दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए एक 'मजबूत समझौता' (Great Settlement/MOU) कर लिया है, जिसे अगले कुछ दिनों में यूरोप में औपचारिक रूप से साइन किया जा सकता है।

नेतन्याहू को युद्ध खत्म करने के लिए समझा रहे ट्रंप, कहा- डील में यूरेनियम को हटाने की शर्त, लेकिन ईरान, इजरायल दोनों नहीं समझ रहे

नेतन्याहू को युद्ध खत्म करने के लिए समझा रहे ट्रंप, कहा- डील में यूरेनियम को हटाने की शर्त, लेकिन ईरान, इजरायल दोनों नहीं समझ रहे (AP)

इस बड़े घटनाक्रम के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट (X) जारी कर इस डील को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नेतन्याहू के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें निजी तौर पर आश्वासन दिया है कि ईरान के साथ होने वाले किसी भी अंतिम समझौते में ईरान के संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) के पूरे स्टॉक को वहां से हटाने और उसके परमाणु बुनियादी ढांचे को पूरी तरह नष्ट करने की शर्त अनिवार्य रूप से शामिल होगी।

End of Feed