Strait of Hormuz में फिर बढ़ा तनाव, ईरान ने तेल टैंकर को बनाया निशाना; जानें IRGC ने क्यों किया हमला

ईरान ने दावा किया है कि उसके रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘Trend’ को निशाना बनाया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच UKMTO ने एक अन्य टैंकर के अज्ञात प्रोजेक्टाइल की चपेट में आने की जानकारी दी है। होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच दक्षिण कोरिया भी अपने जहाजों और तेल आपूर्ति मार्गों की सुरक्षा के लिए नौसैनिक अभियान बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

US Iran Crisis: पश्चिम एशिया में एक बार फिर हालात बिगड़ने की आशंका है। दरअसल, ईरान ने दावा किया है कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे एक तेल टैंकर को निशाना बनाया है। ईरानी सरकारी प्रसारक के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘Trend’ पर गुरुवार रात हमला किया। ईरान ने आरोप लगाया कि टैंकर बिना इजाजत के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Hong Kong-Flagged Oil Tanker, MT Bockem Morengo, With Indian Crew Attacked Near Hormuz

US-Iran Crisis: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान का बड़ा दावा, तेल टैंकर पर किया हमला। (AI-Generated Image)

बिना अनुमति गुजरने वाले जहाजों पर कार्रवाई: ईरान

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना ने कथित तौर पर चेतावनी दी है कि बिना अनुमति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों को गंभीर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका और इजरायल के साथ 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से तेहरान ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग के बड़े हिस्से पर अपना नियंत्रण होने का दावा किया है।

End of Feed