अमेरिकी हमलों से हारकर समझौता करने को तैयार ईरान; व्हाइट हाउस का दावा- बातचीत की मेज पर दोनों देश

अमेरिकी हमलों के बीच व्हाइट हाउस ने बड़ा दावा किया है। व्हाइट हाइस की प्रेस सेकेरेट्री का कहना है कि तबाही झेल रहा ईरान अब अमेरिका से समझौता करने को तैयार है।

US Iran War: पश्चिम एशिया में बढ़ते भीषण सैन्य तनाव के बीच व्हाइट हाउस ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। वाशिंगटन में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा पिछले कई दिनों से ईरान के ठिकानों पर की जा रही लगातार बमबारी के बावजूद, तेहरान अभी भी संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत में लगा हुआ है। ईरान ने वाशिंगटन के साथ एक नया समझौता करने की इच्छा व्यक्त की है।

karoline leavitt on US Iran peace Talks

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने दी जानकारी (फाइल फोटो | AP)

कैरोलीन लेविट ने पत्रकारों से कहा, "ईरान बहुत हद तक संयुक्त राज्य अमेरिका से बात करना जारी रखे हुए है और यह जता रहा है कि वह हमारे साथ एक डील करना चाहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे अमेरिकी सेना की तरफ से किए जा रहे विनाशकारी हमलों की मार झेल रहे हैं।"

End of Feed