US Iran War: 'ईरान 100 प्रतिशत हम पर हमला करने वाला था', ट्रंप ने कहा- अभी पूरी जीत नहीं मिली; जारी रहेगा 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी'

US Iran War: ईरान को लेकर ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि"अगर हम पहले सैन्य कार्रवाई नहीं करते, तो वे हम पर हमला कर देते। एक हफ्ते के भीतर वे हम पर 100 प्रतिशत हमला करने वाले थे। वे तैयार थे। उनके पास अनुमान से कहीं अधिक मिसाइलें थीं और वे हम पर हमला करने वाले थे। वे पूरे मध्य पूर्व और इजराइल पर हमला करने वाले थे। अगर उनके पास परमाणु हथियार होता, तो वे उसका इस्तेमाल इजराइल पर कर देते। यह एक बड़ा हमला होने वाला था।

US Iran War: अमेरिका-इजरायल सैन्य संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार तड़के (भारतीय समयानुसार) मीडिया से बातचीत की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फिलहाल सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' जारी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि सैन्य संघर्ष के बीच हम दुनिया को ऊर्जा और तेल की आपूर्ति बनाए रखने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

us iran war (2)

सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' जारी रहेगी: ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा," मैं किसी भी आतंकवादी शासन को दुनिया को बंधक बनाने और वैश्विक तेल आपूर्ति को रोकने का प्रयास करने की अनुमति नहीं दूंगा। अगर ईरान ऐसा कुछ भी करता है, तो उसे बहुत ही गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। बेहतर होगा कि वे ऐसा खेल न खेलें। अंततः, ईरानी जहाजों, ड्रोन, मिसाइलों और परमाणु खतरे के बिना तेल आपूर्ति कहीं अधिक सुरक्षित होगी।"

End of Feed