'सभी अमेरिकी नागरिक तुरंत इराक छोड़ दें', ईरान से हमलों के बीच यूएस को सता रहा बड़ा डर, जारी की लेवल-4 की चेतावनी

ईरान के बढ़ते हमलों के बीच इराक स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों के लिए लेवल 4 का अलर्ट जारी कर इराक की यात्रा न करें की चेतावनी दी है। बगदाद स्थित दूतावास ने कहा है कि अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी कारण से इराक की यात्रा न करें। यदि आप वहां हैं, तो तुरंत वहां से निकल जाएं।

ईरान और उसके समर्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा बढ़ते हमलों के बीच बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने इराक में मौजूद सभी अमेरिकी नागरिकों से तत्काल देश छोड़ने की अपील की है। दूतावास ने लेवल-4 की कड़ी चेतावनी दोहराते हुए कहा कि इराक में अमेरिकियों की सुरक्षा गंभीर जोखिम में है। दूतावास ने चेतावनी दी है कि ईरान और उसके सहयोगी आतंकी समूह, बगदाद, सुलेमानिया, दोहुक सहित इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र (IKR) के कई ऐसे ठिकानों को निशाना बना सकते हैं जहां अमेरिकी उपस्थिति या संबंध मौजूद हैं। इसमें अमेरिकी विश्वविद्यालय, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दूतावास परिसरों के अलावा अमेरिकी सहयोग से संचालित संस्थान शामिल हैं। पहले भी इन समूहों ने अमेरिकी ठिकानों, वाणिज्यिक हवाई अड्डों, होटलों और ऊर्जा ठिकानों पर हमले किए हैं।

ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों से इराक छोड़ने को कहा।

ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों से इराक छोड़ने को कहा।। (फोटो- AI)

अमेरिकी दूतावास ने यह अलर्ट ऐसे समय में जारी किया है जब पिछले कई दिनों से मिसाइलों, ड्रोन और रॉकेट हमलों में लगातार वृद्धि हो रही है और इराकी सरकार इन हमलों को रोकने में विफल रही है।

End of Feed