ट्रंप ने अब UN को दिया झटका, US को 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से निकाला बाहर; इंडिया की अगुवाई वाले सोलर अलायंस भी शामिल

व्हाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर कर 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अमेरिका को बाहर करने का फैसला लिया है, जिनमें 35 गैर-संयुक्त राष्ट्र और 31 संयुक्त राष्ट्र संस्थाएं शामिल हैं। इससे पहले ट्रम्प ICC पर भी सख्त प्रतिबंध लगा चुके हैं, वहीं सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूस पर द्विदलीय प्रतिबंध बिल को मंजूरी मिलने की जानकारी दी है, जिसे यूक्रेन संकट के बीच अहम माना जा रहा है।

व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि आज, राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने एक प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर साइन किए, जिसमें 66 इंटरनेशनल संगठनों से अमेरिका को बाहर निकालना शामिल है, जो अब अमेरिकी हितों की सेवा नहीं करते हैं, जिसमें 35 गैर-संयुक्त राष्ट्र संगठन और 31 संयुक्त राष्ट्र संस्थाएं शामिल हैं।

trump

ट्रंप ने UN को दिया बड़ा झटका।(फोटो सोर्स: AP)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किया है,जिसमें अमेरिका को उन इंटरनेशनल संगठनों, समझौतों और संधियों से बाहर निकलने का निर्देश दिया गया है, जो अमेरिका के 'हितों के खिलाफ' हैं। ट्रंप प्रशासन ने 'अमेरिका फर्स्ट' नीति को आगे रखते हुए भारत और फ्रांस के नेतृत्व वाले इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) सहित 66 वैश्विक संस्थाओं से हटने की घोषणा की है।

End of Feed