Hormuz Tension Deepen: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के साथ तनतनी के बीच अमेरिका का रविवार को बड़ा बयान सामने आया। अमेरिका ने स्पष्ट किया कि इस अहम समुद्री मार्ग पर ईरान का कोई नियंत्रण नहीं है और यह सभी जहाजों के लिए पूरी तरह खुला है।
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर गहराया विवाद
'सभी जहाजों के लिए खुला है होर्मुज'
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने 'एक्स' पर एक बयान में होर्मुज स्ट्रेट की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। सेंटकॉम ने कहा, ''होर्मुज कानूनी रूप से गुजरने वाले सभी जहाजों के लिए पूरी तरह खुला है। अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए उसकी सैन्य ताकत पूरी तरह तैनात और तैयार है।''
सेंटकॉम के मुताबिक, ईरान की ओर से की जा रही आक्रामक गतिविधियों, जहाजों को परेशान करने, धमकियों और मनमाने दावों के बावजूद होर्मुज में समुद्री यातायात सामान्य रूप से जारी है। बयान में कहा गया कि अमेरिकी सेना क्षेत्र में मौजूद है।
होर्मुज में निर्बाध समुद्री यातायात जारी
सेंटकॉम के मुताबिक, वैश्विक व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति और वाणिज्यिक जहाजों के लिए इस्तेमाल होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर ईरान का कोई नियंत्रण नहीं है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, पिछले दो महीनों में 800 से अधिक जहाजों और 40 करोड़ से अधिक बैरल कच्चे तेल की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई है। साथ ही, पिछले सात दिनों में 140 से अधिक जहाज होर्मुज से सफलतापूर्वक गुजर चुके हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: वियतनाम नाव हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पीडबोट के कप्तान को हिरासत में लिया; 15 भारतीयों की हुई थी मौत
ईरान ने होर्मुज बंद करने का किया था दावा
अमेरिका द्वारा एक सप्ताह में तीसरी बार हवाई हमले किए जाने के बाद तेहरान ने खाड़ी देशों पर हमले तेज कर दिए। साथ ही होर्मुज को बंद करने का ऐलान भी किया। तेहरान ने रविवार को बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, कतर और ओमान पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली। ईरान ने यह हमले अमेरिकी हमलों के जवाब में किए।
