ट्रंप की धमकी के बाद अब कांग्रेसमैन की पहल, हाउस में पेश किया ग्रीनलैंड को US में मिलाने वाला विधेयक

यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के कांग्रेसमैन फाइन ने X पर कहा कि 'उन्होंने ग्रीनलैंड एनेक्सेशन एंड स्टेटहुड एक्ट' विधेयक पेश किया है। यह विधेयक ग्रीनलैंड को अमेरिका का राज्य बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को सभी जरूरी प्रारूप देगा। कांग्रेसमैन ने कहा कि ग्रीनलैंड में रूस एवं चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए यह विधेयक जरूरी है।

Greenland news: दुनिया के सबसे बड़े द्वीप ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने की बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं। उनके इस बयान के बाद डेनमार्क सहित यूरोपीय देशों में जहां बेचैनी देखी जा रही है, वहीं एक अमेरिकी कांग्रेसमैन ने एक कदम आगे बढ़ते हुए ग्रीनलैंड को यूएस में मिलाने के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में विधेयक पेश कर दिया है। कांग्रेसमैन रैंडी फाइन ने यह विधेयक पेश किया है। इस विधेयक में आर्कटिक द्वीप को एक अमेरिकी राज्य के रूप में मान्यता देने की मांग की गई है। ग्रीनलैंड पर अमेरिका और NATO देशों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया है।

greenland

ग्रीनलैंड पर कांग्रेसमैन ने पेश किया विधेयक। तस्वीर-ANI

'रूस-चीन का मुकाबला करने के लिए ग्रीनलैंड जरूरी'

यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के कांग्रेसमैन फाइन ने X पर कहा कि 'उन्होंने ग्रीनलैंड एनेक्सेशन एंड स्टेटहुड एक्ट' विधेयक पेश किया है। यह विधेयक ग्रीनलैंड को अमेरिका का राज्य बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को सभी जरूरी प्रारूप देगा। कांग्रेसमैन ने कहा कि ग्रीनलैंड में रूस एवं चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सुरक्षित करने के लिए वह इस विधेयक को लेकर आए हैं।

End of Feed