US ने दक्षिणी ईरान में किया बड़ा हमला, IRGC बोट्स और मिसाइल लॉन्च साइट्स को बनाया निशाना

US Strike On Iran: अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में उन ईरानी नौकाओं पर “सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक” की, जो कथित तौर पर समुद्र में माइन्स बिछाने की कोशिश कर रही थीं। साथ ही ईरान के मिसाइल लॉन्च साइट्स को भी निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा और ईरानी खतरों को निष्क्रिय करने के लिए की गई। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर और शांति समझौते पर बातचीत जारी है।

US Strike On Iran: अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में उन ईरानी नावों को निशाना बनाया जो समुद्र में माइन्स (समुद्री बारूद) बिछाने की कोशिश कर रही थीं। इसके अलावा, ईरान के मिसाइल लॉन्च केंद्रों पर भी बमबारी की गई। यूनाइटेड स्टेट सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रवक्ता ने कहा, "यह हमले हमारे सैनिकों की सुरक्षा और ईरानी बलों से मिल रहे सीधे खतरों को बेअसर करने के लिए किए गए हैं।"

us iran war

अमेरिका का दक्षिणई ईरान में किया बड़ा हमला। AI IMAGE

यूनाइटेड स्टेट सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी बलों ने दक्षिणी ईरान में सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक्स को अंजाम दिया। उन्होंने जानकारी दी कि अमेरिकी सेना ने उन खतरों को निष्क्रिय किया जो ईरानी बलों की ओर से पैदा हो रहे थे। अमेरिका मौजूदा सीजफायर के दौरान संयम बरत रहा है, लेकिन अपने सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

End of Feed