'TikTok डील मंजूर, अगले साल जाऊंगा चीन', शी जिनपिंग से बातचीत के बाद क्यों गदगद हुए ट्रंप?

US China TikTok Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच TikTok डील पूरी हो गई है। अब अमेरिका में टिकटॉक का संचालन अमेरिकी निवेशकों के नियंत्रण में होगा। उन्होंने शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की और APEC सम्मेलन में मिलने की बात कही। अमेरिका ने पहले डेटा सुरक्षा और चीनी नियंत्रण की चिंता के कारण टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया था। ट्रंप ने घोषणा की कि वह अगले साल चीन का दौरा करेंगे।

US China TikTok Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक डील पूरी होने का दावा ट्रंप ने किया। डील के बाद अमेरिका में टिक टॉक का संचालन सुचारु हो सकेगा। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि टिकटॉक डील को दोनों नेताओं ने मंजूरी दे दी है और चीनी नेता को अमेरिका आमंत्रित किया गया है।

tiktok deal (1)

ट्रंप ने टिकटॉक पर चीन से की डील।(फोटो सोर्स: AP)

ट्रंप ने लिखा कि हम फिर फोन पर बात करेंगे और प्रशांत क्षेत्र के 21 देशों के संगठन एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (एपेक) में शी जिनपिंग से मुलाकात होगी। हमने व्यापार, फेंटानिल, यूक्रेन युद्ध विराम और टिकटॉक डील जैसे विषयों पर बात की।

End of Feed