अमेरिका का तीसरा ऐसा राज्य बना कैलिफोर्निया, जहां दिवाली पर राजकीय अवकाश घोषित...भारतीय प्रवासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण

​कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने विधानसभा सदस्य ऐश कालरा द्वारा दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित करने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। कैलिफोर्निया अमेरिका का तीसरा राज्य बन गया है जिसने दिवाली को आधिकारिक तौर पर राजकीय अवकाश घोषित किया है।

California designates Diwali as State Holiday: भारतीय प्रवासियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। खुशखबरी की बात है कि कैलिफोर्निया ने दिवाली को आधिकारिक राजकीय अवकाश घोषित कर दिया है। इस तरह, यह अमेरिका का तीसरा राज्य बन गया है जिसने दिवाली को आधिकारिक तौर पर राजकीय अवकाश घोषित किया है।

DIWALI

कैलिफोर्निया में अब दिवाली पर रहेगी छुट्टी। Photo- AP

अंतिम फैसले का हो रहा था इंतजार

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने विधानसभा सदस्य ऐश कालरा द्वारा दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित करने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। सितंबर में दिवाली को आधिकारिक राजकीय अवकाश घोषित करने वाला 'एबी 268' नामक विधेयक कैलिफोर्निया विधानमंडल के दोनों सदनों से सफलतापूर्वक पारित हो गया था और न्यूजॉम द्वारा अंतिम निर्णय का इंतजार हो रहा था।

End of Feed