बड़ा हो रहा जंग का दायरा! इराक में ईरान समर्थित सशस्त्र गुटों पर US-सऊदी अरब ने किए हमले

सऊदी अरब ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने पूर्वी प्रांत और रियाद क्षेत्र के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश करने वाले कई ड्रोन को मार गिराया और नष्ट कर दिया। बयान के अनुसार, ये ड्रोन इराकी क्षेत्र से लॉन्च किए गए थे और इन्हें ईरान समर्थित आतंकवादी मिलिशिया ने संचालित किया था।

Saudi Arab-US attack Iraq: ईरान-अमेरिका युद्ध का दायरा बड़ा होता जा रहा है। इस जंग में यूक्रेन की एंट्री हो चुकी है। अब अमेरिका और सऊदी अरब ने भी मिलकर ईरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के साथ समन्वय करते हुए सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित सशस्त्र गुटों पर हमले किए हैं। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'हालिया ड्रोन हमलों के जवाब में बुधवार तड़के ये हमले हुए।'

us

इराक में ईरान समर्थित गुटों पर सऊदी अरब, अमेरिका के हमले। तस्वीर-@CENTCOM

आक्रामक कार्रवाई का जवाब देंगे-सऊदी

सऊदी अरब ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने पूर्वी प्रांत और रियाद क्षेत्र के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश करने वाले कई ड्रोन को मार गिराया और नष्ट कर दिया। बयान के अनुसार, ये ड्रोन इराकी क्षेत्र से लॉन्च किए गए थे और इन्हें ईरान समर्थित आतंकवादी मिलिशिया ने संचालित किया था। सऊदी अरब ने अपने बयान में कहा, 'राज्य तनाव बढ़ाना नहीं चाहता, लेकिन उसके खिलाफ किसी भी आक्रामक कार्रवाई का उचित जवाब दिया जाएगा।'

End of Feed