दोहा में सुलझेगा अमेरिका-ईरान विवाद! होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव खत्म करने के लिए होगी 'महाबैठक'

अमेरिका और ईरान ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के प्रतिनिधि मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में होर्मुज जलडमरूमध्य विवाद पर अहम बातचीत करेंगे। हालांकि युद्धविराम अभी नाजुक स्थिति में है। ईरान जलमार्ग पर अपना अधिकार जता रहा है, वहीं अमेरिका अंतरराष्ट्रीय जहाजों की निर्बाध आवाजाही की बात कर रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए सैन्य टकराव के बाद एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। दोनों देश अब अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर बातचीत की मेज पर आने के लिए तैयार हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देश मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर जारी विवाद का समाधान निकालना है।

Straight of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य (फाइल फोटो)

Axios की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है। अधिकारी ने कहा, "हमने सभी सैन्य गतिविधियों को तुरंत रोकने का फैसला किया है।" एक अन्य अधिकारी के अनुसार, दोनों पक्ष फिलहाल के लिए पीछे हटने पर सहमत हैं और फिलहाल जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी। हालांकि तकनीकी स्तर पर बातचीत आगे भी जारी रहेगी।

End of Feed