‘ये बच्चे निर्दोष थे...’, UNGA में तस्वीरें दिखाकर अमेरिका-इजरायल पर बरसे पेजेशकियान, बोले- हम आतंकवाद के शिकार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने बुधवार को अमेरिका और इजरायल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण में ईरान पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए बच्चों की तस्वीरें भी दिखाईं। पेजेश्कियन ने आरोप लगाया कि अमेरिकी और इजरायली हथियारों से किए गए हमलों में निर्दोष लोगों की जान गई।

UNGA में तस्वीरें दिखाकर अमेरिका-इजरायल पर बरसे पेजेश्कियन।

UNGA में तस्वीरें दिखाकर अमेरिका-इजरायल पर बरसे पेजेश्कियन।

अपने संबोधन के दौरान ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। पेजेशकियान ने कहा कि ईरान को आतंकवादी बताने के बजाय यह देखा जाना चाहिए कि उनका देश खुद आतंकवाद का शिकार रहा है। उन्होंने अमेरिका और इजरायल पर ईरानी क्षेत्र में हमले करने का आरोप लगाया।

End of Feed