बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! बड़ा दिखेगा अफ्रीका, छोटा होगा अमेरिका-यूरोप का आकार; UN करने जा रहा बड़ा बदलाव

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया के नक्शे में महाद्वीपों के वास्तविक क्षेत्रफल को ज्यादा सटीक तरीके से दिखाने वाली इक्वल अर्थ प्रक्षेपण पद्धति को बढ़ावा देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव को 164 देशों का समर्थन मिला, जबकि अमेरिका ने विरोध में वोट दिया और छह देश मतदान से दूर रहे। नई पद्धति में अफ्रीका अपने वास्तविक आकार के ज्यादा करीब दिखाई देगा, जबकि यूरोप और उत्तरी अमेरिका अपेक्षाकृत छोटे नजर आएंगे।

World Map: दुनिया को जिस नक्शे के जरिए हम दशकों से देखते आए हैं, उसमें बड़ा बदलाव होने वाला है। नक्शे में बदलाव की दिशा में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बड़ा कदम उठाया है। संयुक्त राष्ट्र ने मर्केटर प्रक्षेपण से हटकर ऐसे विश्व मानचित्र को बढ़ावा देने वाली प्रस्तावना को मंजूरी दी है, जिसमें महाद्वीपों का आकार वास्तविक क्षेत्रफल के ज्यादा करीब दिखाई देता है। नए पृथ्वी के वास्तविक क्षेत्रफल को अधिक सटीक दिखाने वाले नक्शे में अफ्रीका मौजूदा नक्शों की तुलना में काफी बड़ा नजर आएगा, जबकि यूरोप और उत्तरी अमेरिका अपेक्षाकृत छोटे दिखेंगे।

world map (2)

यूएन महासभा ने दुनिया के नए नक्शे को मंजूरी दे दी है। इसमें अफ्रीका पहले से बड़ा दिखेगा। AI IMAGE

164 देशों ने प्रस्ताव का किया समर्थन

अफ्रीकी देशों की अगुवाई में लाए गए इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 164 देशों का समर्थन मिला। अमेरिका ने इसके खिलाफ मतदान किया, जबकि छह देश वोटिंग से दूर रहे। प्रस्ताव का उद्देश्य दुनिया के नक्शों में महाद्वीपों के क्षेत्रफल को अधिक सटीक तरीके से प्रदर्शित करना है।

End of Feed