रूस के साथ चल रहे युद्ध के बाद यूक्रेनी शीर्ष कमांडर ने क्यों दिया इस्तीफा? जानिए क्या है वजह

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के शीर्ष कमांडर मेजर जनरल मिखाइलो ड्रापाती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले साल नवंबर से यूक्रेन की युद्धकालीन थल सेना का नेतृत्व कर रहे ड्रापाती ने 239वें प्रशिक्षण मैदान में हुई त्रासदी पर गहरा दुख भी व्यक्त किया है।

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की थल सेना के कमांडर मेजर जनरल मिखाइलो ड्रापाती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यूक्रेनी सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर घातक रूसी मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसके परिणामस्वरूप 12 सैनिकों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए। पिछले साल नवंबर से यूक्रेन की युद्धकालीन थल सेना का नेतृत्व कर रहे ड्रापाती ने 239वें प्रशिक्षण मैदान में हुई त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया। फेसबुक पर लिखते हुए उन्होंने कहा कि ये प्रशिक्षण बटालियन के युवा लड़के हैं। उनमें से ज़्यादातर आश्रयगृहों में थे। उन्हें पढ़ना, जीना, लड़ना था - मरना नहीं। उन्होंने पीड़ितों और प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Russia-Ukraine War

शीर्ष यूक्रेनी सेना कमांडर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

यूक्रेनी सैन्य टेंट कैंप पर रूस ने किया था हमला

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के लिए एक बैठक बुलाई है और रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव के तुर्किये में रूसी वार्ताकारों के साथ बातचीत से लौटने पर वे शीर्ष कमांडर ओलेक्सांद्र सिरस्की सहित वरिष्ठ कमांडरों को बुलाएंगे। जेलेंस्की ने सभी अग्रिम पंक्ति कर्मियों को बचाने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक जीवन को बचाया जाना चाहिए। ऐसा करने के लिए आवश्यक सभी निर्णय अपनाए जाएंगे। यह बात मध्य द्नेप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में एक यूक्रेनी सैन्य टेंट कैंप पर हुए घातक मिसाइल हमले के बाद कही गई।

End of Feed