यूक्रेन पहुंच चुकी हैं लंबी दूरी वाली अमेरिकी मिसाइलें, खतरा बढ़ने पर पुतिन उठा सकते हैं बड़ा कदम

अमेरिका के ये हथियार इसी महीने पहुंचे लेकिन यूक्रेन की सुरक्षा को देखते हुए इनके बारे में कोई घोषणा नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि क्रीमिया में रूसी ठिकानों को निशाना बनाना के लिए एक बार इन हथियारों का इस्तेमाल भी हो चुका है। यही नहीं, कीव की मदद के लिए और भी अमेरिकी सहायता आ रही है।

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच बीते दो साल से युद्ध जारी है। इस दौरान दोनों देशों ने एक दूसरे को नुकसान पहुंचाया है। रिपोर्टों की मानें तो रूस के मुकाबले यूक्रेन को ज्यादा क्षति पहुंची है। ताकतवर रूस का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को अमेरिका और नाटो के देशों से सैन्य एवं आर्थिक सहायता मिलती रही है। खासतौर से अमेरिका से मिले हथियारों की बदौलत ही वह रूस के खिलाफ टिका हुआ है। रिपोर्टों की मानें तो अमेरिका ने चुपके से यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें दी हैं। इसकी पुष्टि अमेरिकी अधिकारियों ने की है

russia

रूस-यूक्रेन युद्ध।

अमेरिका के ये हथियार इसी महीने पहुंचे लेकिन यूक्रेन की सुरक्षा को देखते हुए इनके बारे में कोई घोषणा नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि क्रीमिया में रूसी ठिकानों को निशाना बनाना के लिए एक बार इन हथियारों का इस्तेमाल भी हो चुका है। यही नहीं, कीव की मदद के लिए और भी अमेरिकी सहायता आ रही है। जानकार मानते हैं कि अमेरिकी मिसाइलों से यदि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को खतरा बढ़ा तो वह जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं।

End of Feed