रूस-यूक्रेन जंग तेज: क्रीमिया के कर्च ब्रिज पर यूक्रेन का हमला, एक ही रात में 1,300 से अधिक ड्रोन गिराने का दावा

Kerch Bridge Attack: यूक्रेन ने रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कर्च ब्रिज को निशाना बनाया। रूस ने दावा किया है कि उसने एक ही रात में रिकॉर्ड 1,300 से अधिक यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष लगातार भीषण रूप लेता जा रहा है। हाल ही में यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले सामरिक रूप से बेहद अहम कर्च ब्रिज (Kerch Bridge) पर हमला किया, जिसके बाद कुछ समय के लिए पुल पर यातायात रोकना पड़ा। हालांकि, रूस ने इस हमले को ज्यादा असरदार न बताते हुए स्थिति सामान्य होने का दावा किया है।

रूस-यूक्रेन जंग तेज: क्रीमिया के कर्च ब्रिज पर यूक्रेन का हमला, एक ही रात में 1,300 से अधिक ड्रोन गिराने का दावा

रूस-यूक्रेन जंग तेज: क्रीमिया के कर्च ब्रिज पर यूक्रेन का हमला, एक ही रात में 1,300 से अधिक ड्रोन गिराने का दावा

कर्च ब्रिज पर हमले से मचा हड़कंप, यातायात बाधित

यूक्रेन द्वारा सोमवार को किए गए इस हमले के बाद रूस और क्रीमिया के बीच सैन्य और नागरिक आपूर्ति के मुख्य मार्ग माने जाने वाले कर्च ब्रिज पर ट्रैफिक कुछ घंटों के लिए पूरी तरह निलंबित कर दिया गया था, जिससे भारी जाम लग गया। हालांकि, शाम तक यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया।

End of Feed