Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर बड़ा पलटवार, ऑयल रिफाइनरी पर बरसाए लंबी दूरी के ड्रोन

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दोनों देशों के बीच ड्रोन हमले तेज हो गए हैं। यूक्रेन ने रूस के क्रास्नोडार क्राय स्थित इल्स्की ऑयल रिफाइनरी को लंबी दूरी के ड्रोनों से निशाना बनाया। वहीं, रूस के कीव ड्रोन हमले में मैकडॉनल्ड्स के लॉजिस्टिक्स पार्टनर के वेयरहाउस को नुकसान पहुंचा, जिसमें पांच लोगों की मौत और 27 लोग घायल हुए। जेलेंस्की ने रूस पर नागरिक और कारोबारी ठिकानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच दोनों तरफ से ड्रोन हमले तेज हो गए हैं। यूक्रेन के लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोनों ने रूस के क्रास्नोडार क्राय क्षेत्र में स्थित इल्स्की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया है। इस हमले से रूस के तेल और ऊर्जा ढांचे को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

ukraine

यूक्रेन ने रूस के इल्स्की ऑयल रिफाइनरी को बनाया निशाना। AP

वहीं, शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में भी ड्रोन हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में एक वेयरहाउस को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी फास्ट-फूड चेन मैकडॉनल्ड्स के लॉजिस्टिक्स पार्टनर द्वारा किया जाता था। अधिकारियों ने बताया कि हमले में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं।

End of Feed