हूती हमलों से निपटने के लिए सऊदी अरब की मदद करेगा ब्रिटेन, लड़ाकू विमानों को मिलेगा RAF का सपोर्ट

यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच ब्रिटेन सऊदी अरब को सीमित सैन्य मदद देगा। ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स का एक वॉयेजर विमान सऊदी लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन भरने की सुविधा देगा।

यमन के ईरान-समर्थित हूती (Houthi) विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर लगातार बढ़ाए जा रहे हमलों के बीच ब्रिटेन ने रियाद को सीमित सैन्य मदद देने का फैसला किया है।ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (RAF) सऊदी लड़ाकू विमानों को हवा में ही ईंधन भरने की सुविधा देगी। यह व्यवस्था फिलहाल कुछ हफ्तों के लिए होगी और बाद में इसकी समीक्षा की जाएगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क जाते समय पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अपने देश और पूरे क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए यह कदम उठा रहा है।

Andy Burnham - britain pm

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम

सऊदी पर लगातार हमले कर रहे हूती

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित यमनी सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। हूती विद्रोही सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। शनिवार को भी राजधानी रियाद को निशाना बनाकर एक मिसाइल हमला किया गया, जिसे बीच रास्ते में रोक दिया गया। हूती विद्रोहियों ने बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य और लाल सागर में सऊदी शिपिंग के खिलाफ नाकाबंदी का ऐलान भी किया है। इसके अलावा सऊदी अरब से जुड़े जहाजों और तेल ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है। हाल ही में हूती विद्रोहियों ने यमन के भीतर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर 'मोखा' और लाल सागर के कई द्वीपों पर कब्जा कर लिया है। इससे उन्हें 'बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य' से गुजरने वाले वैश्विक शिपिंग ट्रैफिक पर नजर रखने में आसानी हो गई है, जिसके माध्यम से दुनिया के कुल व्यापार का करीब 12% हिस्सा गुजरता है।

End of Feed