खाड़ी के समुद्र में लगी 'आग', 3 ऑयल टैंकरों पर हमले के बाद UK की संस्था ने बढ़ते खतरे पर देशों को किया आगाह

रिपोर्टों में हमले का शिकार हुई कंपनी के सेक्युरिटी ऑफिसर के हवाले से कहा गया है कि तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने के बाद हालात और 'खतरनाक' हो गए हैं। अधिकारी ने कहा कि हमले के बाद जहाज में आग लग गई। हालांकि, चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Merchant Vessels struck : खाड़ी के समुद्र में तेल टैंकरों पर हमले बढ़ने के बाद ब्रिटेन के मैरिटाइम ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (UKMTO) ने देशों के लिए चेतावनी जारी की है। अपनी चेतावनी में UKMTO ने गुरुवार को कहा कि आने वाले समय में ऑयल टैंकरों पर हमले बढ़ सकते हैं और इसे लेकर देशों को सतर्क रहने की जरूरत है। अपने X पोस्ट्स में UKMTO ने फारस की खाड़ी सहित अन्य सामुद्रिक रास्तों पर तेल टैंकरों पर हुए हमले का जिक्र किया है। अपने पोस्ट में उसने कहा है कि इराक में अल बसरा से 5 नॉटिकल मील की दूरी पर एक घटना हुई। यहां तेल के दो टैंकरों पर हमले हुए हैं।

tanker ship

खाड़ी के समुद्र में ऑयल टैंकरों पर हमले बढ़े।

UKMTO की चेतावनी-सतर्कता बरतें ऑयल टैंकर

रिपोर्टों में हमले का शिकार हुई कंपनी के सेक्युरिटी ऑफिसर के हवाले से कहा गया है कि तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने के बाद हालात और 'खतरनाक' हो गए हैं। अधिकारी ने कहा कि हमले के बाद जहाज में आग लग गई। हालांकि, चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने दूसरे टैंकर पर भी हुए हमले की पुष्टि की है। दूसरे जहाज के भी सीएसओ ने बताया कि टैंकर पर हमला हुआ और इस हमले से उसमें आग लग गई। खाड़ी के समुद्र में तेल टैंकरों पर हुए हमले को देखते हुए UKMTO ने अपनी चेतावनी में कहा है कि 'जहाजों को आगे बढ़ते समय सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधि के बारे में रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है।'

End of Feed