चीन के पूर्वी तट से टकराया तूफान ‘डॉल्फिन’, शंघाई में 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

चीन के पूर्वी तट पर डॉल्फिन तूफान ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद तेज हवाओं और भारी बारिश के प्रभाव वाले इस चक्रवात को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शंघाई के दो एयरपोर्ट से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई है, जबकि लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Typhoon Dolphin: चीन के पूर्वी तट पर रविवार शाम चक्रवाती तूफान 'डॉल्फिन' (Typhoon Dolphin) ने दस्तक दी। तूफान के चलते शंघाई के दो प्रमुख एयरपोर्ट से 1,300 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। तूफान के खतरे को देखते हुए एहतियातन चीन के झेजियांग और शंघाई शहर में 4 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। तूफान के प्रभाव से तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

typhoon

चीन में चक्रवाती तूफान डॉल्फिन ने दी दस्तक (सांकेतिक फोटो)

151 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

डॉल्फिन तूफान ने झेजियांग प्रांत के ताइझोउ शहर और पड़ोसी फुजियान के उत्तरी हिस्सों को कहर बरपाया। तट से टकराते समय तूफान की रफ्तार लगभग 151 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। इसके कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठीं और तटीय इलाकों में हालात बिगड़ गए। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में 200 से 400 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

End of Feed