USA: हवा में दो वॉर प्लेन दिखा रहे थे करतब, तभी हुई गलती और गए टकरा; उड़ गए परखच्चे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 13, 2022, 08:51 PM IST

USA: ऑनलाइन पोस्ट की गई घटना के वीडियो में एक छोटे लड़ाकू विमान को, धीमी गति से उड़ान भरने वाले बी-17 बमवर्षक से टकराते हुए देखा जा सकता है। दोनों प्लेनों की टक्कर के कारण एक बड़ा धमाका हुआ और फिर विमान जमीन पर गिर पड़े। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है।

USA: अमेरिका में एक एयरशो के दौरान दो पुराने ऐतिहासिक वॉर प्लेन आपस में टकरा गए। इस टक्कर के बाद हवा में ही दोनों प्लेनों के परखच्चे उड़ गए। एक बड़ा सा धमाका हुआ और विमानों में आग लग गई।

USA war plane

अमेरिका में आपस में टकराए दो वॉर प्लेन (फोटो- AP)

एपी के अनुसार दो ऐतिहासिक सैन्य विमान शनिवार को डलास में एक एयर शो के दौरान टकरा गए और दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना के बाद सामने आए वीडियो में विमानों के बिखरे हुए टुकड़े दिख रहे हैं। साथ ही प्लेन में सवार लोगों की लाशें भी बिखरी मिली हैं।

End of Feed