ग्रीस में आग बुझाने में लगे दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराए; एक पायलट की मौत, यूरोप में वाइल्डफायर संकट गहराया

यूरोप में जंगलों की भीषण आग के बीच ग्रीस में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। राजधानी एथेंस के पश्चिम में स्थित पोर्टो जर्मेनो इलाके में आग बुझाने के अभियान के दौरान दो फायरफाइटिंग हेलिकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए।

यूरोप में जंगलों की भीषण आग के बीच ग्रीस की राजधानी एथेंस के पश्चिम में स्थित पोर्टो जर्मेनो इलाके में रविवार को आग बुझाने में लगे दो हेलिकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद एक हेलिकॉप्टर जमीन पर गिर गया। दोनों हेलिकॉप्टरों में दो-दो चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसे के बाद ग्रीक दमकल विभाग ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल चालक दल के सदस्यों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ग्रीस में राहत अभियान के बीच हादसा

ग्रीस में राहत अभियान के बीच हादसा। (फोटो -वीडियो ग्रैब)

यूरोप में जंगलों की भीषण आग के बीच ग्रीस में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। राजधानी एथेंस के पश्चिम में स्थित पोर्टो जर्मेनो इलाके में आग बुझाने के अभियान के दौरान दो फायरफाइटिंग हेलिकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद एक हेलिकॉप्टर नीचे गिर गया, जबकि दूसरे हेलिकॉप्टर को भी नुकसान पहुंचा। दोनों हेलिकॉप्टरों में दो-दो चालक दल के सदस्य सवार थे। ग्रीक फायर सर्विस ने बताया कि दुर्घटना के बाद तत्काल सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

End of Feed