'कनाडा के साथ सभी व्यापारिक बातचीत खत्म', एक विज्ञापन की वजह से क्यों तिलमिला उठे ट्रंप?

ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि वह कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ता तुरंत समाप्त कर रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि कनाडा के साथ व्यापार को लेकर कोई वार्ता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कनाडा के टीवी विज्ञापनों में अमेरिकी टैरिफ का विरोध किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी अदालतों के फैसले को प्रभावित करना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा के साथ बेहतर संबंध बनाने की मूड में नहीं दिख रहे। ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि वह कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ता तुरंत समाप्त कर रहे हैं।

trump canada

ट्रंप ने कनाडा के साथ सभी व्यापारिक बातचीत बंंद करने का किया ऐलान।(फोटो सोर्स: AP)

गुरुवार देर रात ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि कनाडा के साथ व्यापार को लेकर कोई वार्ता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कनाडा के टीवी विज्ञापनों में अमेरिकी टैरिफ का विरोध किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी अदालतों के फैसले को प्रभावित करना है।

End of Feed