'मैंने 8 युद्ध रुकवाए, लेकिन मुझे नोबेल नहीं मिला...' जेलेंस्की से बातचीत में ट्रंप ने फिर उठाया भारत-पाक जंग का मुद्दा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने और आपसी हितों पर बातचीत की। बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि मैंने आठ युद्ध सुलझाए हैं। रवांडा और कांगो जाइए, भारत और पाकिस्तान के बारे में बात कीजिए।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने और आपसी हितों पर बातचीत की।

trump

ट्रंप ने जेलेंस्की से बातचीत की।(फोटो सोर्स: AP)

जेलेंस्की अपने अहम सहयोगियों के साथ व्हाइट हाउस पहुंचे थे। मुलाकात की शुरुआत में उन्होंने ट्रंप को गाजा में हाल ही में हुए सीजफायर और बंधक सौदे की कामयाबी पर मुबारकबाद दी। जेलेंस्की ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप के पास अब रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने का सुनहरा मौका है। आपके पास अब रफ्तार है।"

End of Feed