US Midterm Election Results: मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद एक्शन में ट्रंप, व्हाइट हाउस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल शुरू

मिडटर्म चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में और बदलाव करने के संकेत दिए हैं।

मिडटर्म चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली हार के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में और बदलाव करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी टीम में 'कुछ बदलाव' कर सकते हैं। यह बात उन्होंने CBS न्यूज़ के शो '60 मिनट्स' के एक इंटरव्यू के दौरान कही। इस इंटरव्यू में पत्रकार रॉस डौथैट ने ट्रंप से पूछा कि क्या चुनावी हार के बाद वह किसी को पद से हटा सकते हैं। राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि कुछ और लोग भी पद छोड़ सकते हैं।

trump cabinet

डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

जब ट्रंप से संभावित रूप से किसी को हटाए जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'हां, ऐसा हो सकता है। थोड़ा-बहुत।' अपनी कैबिनेट का समर्थन करते हुए उन्होंने माना कि फिर भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी कैबिनेट पसंद है। मुझे लगता है कि वे अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन... मैं शायद कुछ बदलाव करूंगा।'

End of Feed