Christmas 2025: 'बुरे सांता को देश में नहीं करने देंगे घुसपैठ...', बच्चों संग बातचीत में ट्रंप का दिखा अलग अंदाज

Christmas 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला जिसमें उन्होंने कहा कि वह बुरे सांता को देश में घुसपैठ नहीं करने देंगे। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे कौन से तोहफे मिलने को लेकर उत्साहित हैं?

Christmas 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट में छुट्टियां मना रहे ट्रंप ने बच्चों से उनके गिफ्ट के बारे में भी सवाल किया और 'बैड सांता' की घुसपैठ को लेकर मजाकिया चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि वह बुरे सांता को देश में घुसपैठ नहीं करने देंगे।

Trump Christmas

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार: AP)

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) की उस परंपरा में हिस्सा लिया, जिसमें बच्चे सांता क्लॉज़ की दुनियाभर की यात्रा को 'ट्रैक' करते हुए फोन करते हैं। ओक्लाहोमा के 4 से 10 साल के बच्चों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ''हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सांता अच्छा हो। वह बहुत अच्छा इंसान है। हम यह भी देखना चाहते हैं कि हमारे देश में कोई बैड सांता घुसपैठ न करे।'' हालांकि, उन्होंने इस पर और कुछ नहीं कहा।

End of Feed