'US की अर्थव्यस्था से दुनिया को जलन, ईरान को कभी भी परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दूंगा', UNGA में बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में अमेरिका की ताकत और उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत और शक्तिशाली हो गया है। ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को दुनिया के लिए प्रेरणा, सेना को पृथ्वी की सबसे शक्तिशाली सेना और अमेरिकी तकनीक को बेजोड़ बताया।

Trump UNGA Address: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले से और भी मजबूत हो गया है। अमेरिकी सेना सबसे शक्तिशाली है।

trump (2)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएन में अपना संबोधन दिया।

ट्रंप ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया के लिए मिसाल है। हमारी सेना धरती पर सबसे शक्तिशाली है। हमारी तकनीक बेजोड़ है और हम लगभग हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। हमारी ऊर्जा पूरी दुनिया को ऊर्जा प्रदान कर रही है। अमेरिका का उत्थान हो रहा है। हमारा राष्ट्र विकास कर रहा है। हमारी शक्ति का विस्तार हो रहा है। हमारा देश पहले से कहीं बेहतर स्थिति में है। और हमारा भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

End of Feed