'यह बड़े स्तर की तबाही है', मिडटर्म में हार के लिए रिपब्लिकन ने ट्रंप को ठहराया कसूरवार, बोले-इसके लिए वही जिम्मेदार

टेक्सास, कनसास और साउथ कैरोलिना में मिली हार रिपब्लिकन पार्टी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। रिपब्लिकन नेताओं का कहना है कि अपने मतदाताओं की चिंता और परवाह करने की जगह ट्रंप ने अपनी व्यक्तिगत महात्वाकांक्षा को ज्यादा जगह दी और इसका नतीजा यह रहा कि यूएस कांग्रेस उसके नियंत्रण से बाहर चला गया।

US Midterm Election: यूएस मिडटर्म चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी में खलबली मची हुई है। शुरुआती चुनाव नतीजे आने के बाद ट्रंप ने हार का ठीकरा रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों पर फोड़ा था और अपनी भूमिका का बचाव करते हुए कहा कि चूंकि बैलेट पेपर उनका नाम नहीं था और वह खुद चुनाव में नहीं खड़े थे इसलिए रिपब्लिकन पार्टी की हार हुई। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी के नेता इस भीषण हार के लिए किसी और को नहीं बल्कि ट्रंप की नीतियों एवं उन्हें सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। चुनाव नतीजों के बाद रिपब्लिकन नेताओं में भारी नाराजगी है।

Donald Trump

यूएस मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हुई है हार। तस्वीर-AI

'अपने मतदाताओं की ट्रंप ने परवाह नहीं की'

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप और उनकी नीतियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा इस बात से समझा जा सकता है कि अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ वाले जो राज्य हैं, वहां भी पार्टी की हार हुई है। मसलन टेक्सास, कनसास और साउथ कैरोलिना में मिली हार रिपब्लिकन पार्टी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। रिपब्लिकन नेताओं का कहना है कि अपने मतदाताओं की चिंता और परवाह करने की जगह ट्रंप ने अपनी व्यक्तिगत महात्वाकांक्षा को ज्यादा जगह दी और इसका नतीजा यह रहा कि यूएस कांग्रेस उसके नियंत्रण से बाहर चला गया।

End of Feed