US Iran War: 'ईरान ने न्यूक्लियर हथियार छोड़ने पर जताई सहमति, समझौते पर हुआ तैयार', युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

US Iran War: ट्रंप ने अपने सैन्य अभियान की जानकारी देते हुए कहा, “हम ईरान के शहर में स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं और आज हमने सबसे बड़ा बिजली उत्पादन केंद्र नष्ट किया।” उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान ने अपने न्यूक्लियर हथियार छोड़ने पर सहमति दे दी है।

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर मंगलवार रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बड़े दावे किए। ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता पूरी तरह से ठप्प हो गई है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान का नेवी, एयरफोर्स और रडार सिस्टम अब काम नहीं कर रहे और उनके नेता भी बेबस हैं।

trump (7)

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने न्यूक्लियर हथियार छोड़ने जताई सहमति।

अमेरिका से बातचीत करना चाहता ईरान: ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा, “वे हमसे बातचीत करना चाहते हैं।” उन्होंने पीट की तारीफ की और बताया कि ईरान के साथ बातचीत मार्को और JD के साथ मिलकर चल रही है।

End of Feed