वेनेजुएला के तेल पर अब ट्रंप का धावा! बोले- '30 से 50 मिलियन बैरल तेल US भेजेगी अंतरिम सरकार, उनके पास आएगा तेल का पैसा

अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार 3 से 5 करोड़ बैरल उच्च गुणवत्ता वाला, प्रतिबंधित तेल संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंपेगी। इस तेल को उसके बाजार मूल्य पर बेचा जाएगा।'

Venezuela oil : वेनेजुएला के तेल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार 30 से 50 मिलियन बैरल तेल निकालकर अमेरिका भेजेगी और इस तेल को बाजार की कीमत पर बेचा जाएगा। तेल बेचने से मिली रकम का नियंत्रण वह खुद करेंगे। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि इस पैसे का इस्तेमाल वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों की भलाई में लगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट को उन्होंने अपनी इस योजना को तुरंत लागू करने के लिए कहा है।

trump

वेनेजुएला के तेल पर ट्रंप का बड़ा दावा। तस्वीर-AP

तेल से हुई कमाई पर होगा मेरा नियंत्रण-ट्रंप

अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार 3 से 5 करोड़ बैरल उच्च गुणवत्ता वाला, प्रतिबंधित तेल संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंपेगी। इस तेल को उसके बाजार मूल्य पर बेचा जाएगा, और उस धन को, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, मैं नियंत्रित करूंगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसका उपयोग वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों के हित में किया जाए। मैंने ऊर्जा सचिव क्रिस राइट से इस योजना को तुरंत लागू करने को कहा है। इस तेल को भंडारण जहाजों के जरिए लाया जाएगा और सीधे संयुक्त राज्य अमेरिका के अनलोडिंग डॉक तक पहुंचाया जाएगा।'

End of Feed